उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ परसों प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में आज़ाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता प्रदेश व्यापी विरोध दर्ज करायेंगे- यश राज शर्मा

उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ परसों प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन
आज़ाद अधिकार सेना अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर

INDIA NEWS REPORT

यश राज शर्मा

ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ परसों प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन

आजाद अधिकार सेना उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के विरोध में परसों 17 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में घटी घटनाओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूरी तरह समाप्त होने की तथ्य को प्रमाणित कर दिया है. उन्होंने कहा कि कासगंज में भाजपा नेता द्वारा बलात्कार, फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, प्रयागराज में दलित युवक को जिंदा जलाना, वाराणसी का जघन्यतम रेप केस एवं खुद पीड़ित हरीश मिश्रा को जेल भेजने की घटनाएं प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो जाने के स्पष्ट उदाहरण है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन सभी मामलों में उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह दबंग के साथ खड़ी दिखी. इतना ही नहीं, आगरा में जिस प्रकार पुलिस संरक्षण में करणी सेना के कार्यक्रम के दौरान अराजक स्थितियां उत्पन्न की गई, उससे प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य हो जाना प्रमाणित होता है।

आजाद अधिकार सेना इस संबंध में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग करेगी।

उक्त जानकारी डॉ नूतन ठाकुर प्रवक्ता आजाद अधिकार सेना द्वारा दी गयी है।

https://x.com/Amitabhthakur/status/1912025642561925211?t=mukIN0RypIUHj-jWeJK_Lg&s=19

वीडियो के लिये लिंक पर जाये-

https://youtu.be/rDFyOWMKqCA?si=5S8bkkjGkaoTd_T0