कार की जोरदार टक्कर से 20 फीट ऊपर उड़े दो युवक, गाड़ी में फंसकर घिसटते गए 100 मीटर, दो दोस्त, यूपी में चार की मौत
हादसा जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर हुआ. बाइक सवार युवक आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहे थी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दो युवक टक्कर से 20 फीट ऊपर हवा में उछल गए, जबकि दो युवक कार की बोनट में फंस गए. जिन्हें कार चालक करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया. घटना शनिवार सुबह करीब10 बजे की बताई जा रही है: India News Report (Desk)
India News Report (Desk)
गोरखपुर में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 चचेरे भाई समेत 4 की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठे दो युवक करीब 20 फीट ऊपर उछल कर गिरे। जबकि दो कार के बोनट में फंस गए।
ग्रांड विटारा कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीट ले गई। उनके शव बहुत बुरी हालत में मिले हैं। वहीं बाइक पूरी तरह से खत्म हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर 4 लोग सवार थे। हादसा बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर हुआ। सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली टोला निवासी सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार और राहुल कुमार की मौत हुई है। ये सभी पेंटर थे। शनिवार सुबह करीब 9.45 बजे चारों एक बाइक से गांव से गोरखपुर शहर की ओर जा रहे थे।
गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही ग्रांड विटारा कार से टकरा गई। हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही दो युवक हवा में उछले, जबकि 2 कार के बोनट में फंस गए। ड्राइवर ने जब गाड़ी रोकी, तब दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिरे। राहुल की एक जून को सगाई थी हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण चारों दोस्तों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रदुम्न, सुनील और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। राहुल को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
राहुल की 1 जून को सगाई थी पड़ोसियों ने बताया कि मरने वालों में सुनील, प्रदीप और राहुल चचेरे भाई थे। वहीं, अरविंद उनका दोस्त था। वह एक हफ्ते पहले ही बेंगलुरु से घर आया था। सुनील की दो बेटियां हैं। राहुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी 1 जून को सगाई होनी थी। कार सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाने के परिगावा निवासी निवेदिता शुक्ला पत्नी चंद्रप्रकाश शुक्ला के नाम से है। ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया था। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मृतकों की हुई पहचान
चारों युवक प्रद्मुन कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार और अरविंद कुमार सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली टोला के रहने वाले थे. चारों पेंटर थे और वे गांव से गोरखपुर शहर की तरफ बाइक से जा रहे थे. राहुल कुमार की हाल ही में सगाई हुई थी उसकी शादी होने वाली थी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. पुलिस और परिजनों की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ बोले- ड्राइवर की पहचान की जा रही CO मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार में मिले कागजातों और हाईवे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देखे वीडियो-
https://youtube.com/shorts/5IW4zhZpne0?si=FnbKX6ngqixWnZ98


