बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातो महुवा के पास सड़क किनारे झाड़ि में एक ४५ वर्षीयअज्ञात महिला कि लाश मिलने से फैली सनसनी

बड़ागांव थानांतर्गत सातों महुवा के पास फोरलेन के किनारे झाड़ियो में लगभग 45 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई स्थानीय लोगो ने बड़ागांव थाने को सूचना दी कि महिला की हत्या की आशंका लग रही है ,मौके पर थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा पहुंचे व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया ,शव की शिनाख्त नहीं हो सकी :जयचन्द की रिपोर्ट

बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातो महुवा के पास सड़क किनारे झाड़ि में एक ४५ वर्षीयअज्ञात महिला कि लाश मिलने से फैली सनसनी
शव की सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातो महुवा के पास सड़क किनारे झाड़ि में एक ४५ वर्षीयअज्ञात महिला कि लाश मिलने से फैली सनसनी

INDIA NEWS REPORT

 जयचन्द

 वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातोमहुआ में वाराणसी बाबतपुर फोरलेन के किनारे रविवार दोपहर में झाड़ियों में 45 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी गई।

 जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की उसके बाद महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 आसपास के लोगों से पुलिस ने महिला की पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।