मिर्ज़ापुर: थाना व चौकी के पास केला बेला रोड किनारे मकान में फल फूल रहा अवैध गांजे का काला कारोबार

स्थानीय प्रशासन की चुप्पपी पर उठ रहे सवालिया निशान, या तो प्रशासन की आंखों में धूल झोंकर किया जा रहा कार्य या प्रशासन का भी है साथ?

मिर्ज़ापुर: थाना व चौकी के पास  केला बेला रोड किनारे मकान में फल फूल रहा अवैध गांजे का काला कारोबार

INDIA NEWS REPORT

अंकुर मिश्रा की खास रिपोर्ट

 मिर्ज़ापुर: चुनार थाना क्षेत्र में अदलपुरा चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर केला बेला (चुनार रोड) भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (गेट नंबर D1) के ठीक सामने ईट बने मकान के अंदर एक विकलांग व्यक्ति द्वारा गांजे के काला कारोबार का परवान चढ़ रहा है, जोरो सोरो से खुलेआम मादक पदार्थ की बिक्री चुनार थाना क्षेत्र के केला बेला रोड किनारे मकान में विकलांग व्यक्ति द्वारा की जा रही है, इस Vip List में सबसे ऊपर नाम जो सूत्रों द्वारा पता चला है वो टिंकू नामक व्यक्ति का है! जो कि बलिया का रहने वाला है, संचालक टिंकू का सगा छोटा भाई (विकलांग) गांजा विक्रेता है, जो कि गांजे की बिक्री कर रहा है, टिंकू और उसका भाई विकलांग नशे के सौदागर सहित पुलिस के स्पेशल क्लाइंट भी माने जाते हैं, दिन हो या रात अदलपुरा चौकी के बिल्कुल 200 मीटर के दूरी केला बेला रोड किनारे एक ईट बने मकान में विकलांग व्यक्ति द्वारा गांजे की पोटलिया खोलकर खुफिया तरीके से बेची जाती है, ग्राहक आते जाते हैं, सौदे तय होते है... और वर्दी धारी भाईसाहब मानो तो मूकदर्शक बनकर देखते रहते है, इस खुफिया गांजे की बिक्री की डील के साथ पुलिस की चुप्पी का बोनस पैक भी फ्री मिलता है, इन गतिविधियों पर रोक लगाने के बजाय स्थानीय वर्दीधारी खामोश नज़र आ रहे है, चुनार इलाके में चर्चा है कि कानून तोड़ने का लाइसेंस "यहां सिर्फ़ टिंकू व उसके भाई विकलांग व्यक्ति के पास है, और थाना व चौकी उसका रीजनल ऑफिस बन चुकी है, स्थानीय ग्रामीण निवासियों का आरोप है कि यह दोनों भाई मिलकर सिर्फ़ नशे का धंधा नहीं ईमान की नीलामी है, मिर्ज़ापुर एसपी का यह स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक थाना प्रभारी का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध की गई ठोस कार्यवाही, यातायात जाम, अतिक्रमण, से निजाद दिलाने के लिए किए गए प्रयास व मादक पदार्थों जैसे: गांजा, अफीम, चरस, हीरोइन आदि की उल्लेखनीय बरामदगी जैसे मापदंडों के आधार पर किया जायेगा, लेकिन पुलिस वाहवाही लूटने के लिए बड़ी बड़ी सफलताओं का अनावरण करती है व फॉर्मेलिटी के लिए NDPS एक्ट लगाकर कार्यवाही दिखा देती है, ग्रामीण सहित लोग सवाल उठा रहे है कि जब थाना चुनार व अदलपुरा चौकी के साए में कानून की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रहे हैं, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करें, प्रशासन व उच्च पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा है कि इस मामले में तत्काल कार्यवाही कर केला बेला ( चुनार व मातलदेई रोड) इलाके को नशे के जाल से मुक्त कराया जाए, मिर्ज़ापुर एसपी साहब एक नज़र इधर भी चुनार थाना प्रभारी,अदलपुरा चौकी प्रभारी गांजा संचालक टिंकू व उसके भाई विकलांग व्यक्ति पर है मेहरबान, थाना प्रभारी चुनार अवैध खुफिया गांजा बिक्री पर रोक लगाने में है नाकाम, आज कई वर्षों से हो रहा है विकलांग व्यक्ति द्वारा केला बेला रोड किनारे ईट बने मकान में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, लेकिन चुनार एसएचओ को इसका कोई फर्क ही नहीं पड़ता, प्रतिदिन खुफिया तरीके से विकलांग व्यक्ति द्वारा गांजा की बिक्री उनके कार्यक्षेत्र केला बेला में हो रही है, कब होगी कार्यवाही, मिर्ज़ापुर जिले के चुनार थानाक्षेत्र में खुफिया बेखौफ संचालक टिंकू, स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे गांजा बिक्री का खेल जारी है, ऐसे विकलांग व्यक्ति कई युवा पीढ़ी को बर्बाद कर देंगे तब स्थानीय पुलिस ध्यान देगी या फिर इस विकलांग व्यक्ति पर कठोर त्वरित कार्यवाही कर इस क्षेत्र को नशे की इस जाल से मुक्त कराया जाए यही न्याय की उम्मीद स्थानीय निवासी एसपी मिर्ज़ापुर साहब से कार्यवाही करने तक का इंतजार करते है।

इस सम्बंध में स्थानीय लोगो के अनुसार प्रशासन की संलिप्तता बताई जा रही रही है इसमें कितनी सच्चाई है हमने जानने की कोशिश की परन्तु बात ना हो सकी थाना प्रभारी महोदय से पड़ताल जारी रहेगी व एसपी महोदय से वार्ता कर हम आपको अवश्य बतायेंगे।

देखे वीडियो-

https://youtube.com/shorts/22ns_4UQu48?si=5id8vgIsBe7kxeO-