जंतर मंतर पर रात में बवाल: छात्रों और पुलिस में झड़प, दर्जनभर जवान घायल, RAF ने छोड़ी आंसू गैस

पुलिस की शील्ड तोड़ने की कोशिश, पत्थर-बोतल से हमले में ACP समेत कई पुलिसकर्मी घायल

जंतर मंतर पर रात में बवाल: छात्रों और पुलिस में झड़प, दर्जनभर जवान घायल, RAF ने छोड़ी आंसू गैस
छात्रों का फूटा गुस्सा

INDIA NEWS REPORT

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। 22 जुलाई रात 8:30 बजे जंतर मंतर पर रात में प्रदर्शन हिंसक हो गया। घटना का समय 22 जुलाई 2026 को रात करीब 8:30 बजे टॉल्स्टॉय मार्ग और संसद मार्ग के पास यह संघर्ष हुआ। RAF के जवान पारदर्शी शील्ड लेकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सामने से छात्र भीड़ आगे बढ़ रही है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला कर दिया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस से डंडे भी छीन लिए। हमले में करीब दर्जन भर पुलिसकर्मी और RAF के जवान घायल हुए हैं।

घायलों में 2 सहायक पुलिस आयुक्त, 2 इंस्पेक्टर और ACP कनॉट प्लेस शामिल हैं। ACP कनॉट प्लेस को सीनियर अफसर खुद RML अस्पताल लेकर पहुंचे। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भीड़ को काबू करने के लिए RAF ने आंसू गैस के गोले छोड़े। छात्रों के आक्रामक रवैये के कारण पुलिस को कुछ देर पीछे भी हटना पड़ा।

फिलहाल जंतर मंतर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

वही कॉक्रोज जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि हम एक साल तक शांतिपूर्वक आंदोलनके लिए तैयार है।

X पर कॉक्रोज जनता पार्टी ने लिखा अपने नये एकाउंट 

https://x.com/Cockroachisback/status/2079914659683971167?s=19

ज़रूरी - 22 जुलाई शाम 6:15 बजे CJP तब तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक सरकार उसकी ये मांगें नहीं मान लेती:

  1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा
  2. आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा
  3.  शांति से विरोध करने वालों पर कोई केस न चलाया जाए
  4. ज़ुल्म करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों पर केस चलाया जाए।

देखे झड़प की वीडियो

https://youtube.com/shorts/Zx2nn9ZwBvY?si=PgbVMLI-3sGUJJ35