वाराणसी के हरविलास होटल में लगी भीषद आग बिजली की सप्लाई बंद की गई
वाराणसी के हरविलास होटल में लगी भीषद आग,तीन मंजिले तक लगी आग ,होटल पांच मंजिला है लक्सा थानाक्षेत्र के श्री नगर कालोनी का मामला जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
जगदीश शुक्ला
वाराणसी के एक होटल में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग हरिविलास होटल में लगी है।
आग अब तक तीन मंजिल तक फैल चुकी है।
यह पांच मंजिल का होटल है। जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल और आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया है। यह घटना लक्सा थाना क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी की बताई जा रही है।
सूत्रों के जानकारी की माने तो फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है ।
मौके पर लक्सा थाना प्रभारी मय फोर्स व अग्निशमन दश्ता मौके पर पहुंच राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिये है।
आग से होटल में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
आग से घिरा पूरा होटल
न्यूज एजेंसी एएनआई ने होटल में आग की घटना की वीडियो एक्स पर पोस्ट की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटों से पूरा होटल घिरा हुआ है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
लोगों को निकाला सुरक्षित बाहर
पांच मंजिला होटल के तीन मंजिल तक देर रात आग लगी है। आग की लपटों से पूरी इमारत घिरी हुई हैं। घटना के बाद आनन-फानन होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल होटल के अंदर किसी के भी फंसे होने की सूचना नहीं है।
किसी से घायल होने की सूचना नहीं
वहीं घटना की जानकारी के बाद डीसीपी काशी, एसीपी दशाश्वमेध भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला लक्सा थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी का है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद। आग बुझाने का काम चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्थानीय लोगों के हवाले बताया कि फायर ब्रिगेड एक घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मौके पर पहुंची है।


