नौ सितंबर को तीन घंटा रीशेड्यूल होगी काशी एक्सप्रेस
जयचन्द
प्रयागराज, ।गोरखपुर कैंट यार्ड के रीमॉडलिंग और गोरखपुर-भटनी सेक्शन के गोरखपुर कैंट-कुसम्ही स्टेशन (10 किमी) के बीच तीसरी लाइन के कार्य के कारण काशी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।
कई ट्रेनें रद की गई हैं। इसमें प्रयागराज से गुजरने वाली ट्रेनें भी रीशेड्यूल की गई हैं।
15017 (लोकमान्य तिलक-गोरखपुर) काशी एक्सप्रेस नौ सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से तीन घंटा रीशेड्यूल होगी। वहीं, 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस सात, नौ व 11 सितंबर को मऊ से चलेगी।


