वाराणसी:घरेलू विवाद में दो बच्चों की माँ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
शुक्रवार को वाराणसी के छोटा लालपुर क्षेत्र में सरिता नामक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली ,सरिता के दो बच्चे है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,पुलिस जांच में जुटी:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:लालपुर पाण्डेयपुर थानाक्षेत्र के छोटा लालपुर क्षेत्र में शुक्रवार को कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटककर दो बच्चे की माँ ने आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।वहीं दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सूचना पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास गिरी अपनी पत्नी सरिता,दो बेटों सहित छोटा लालपुर में परिवार के साथ अपने मकान में रहता है, सरिता से उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी,दोनों से दो बेटे हैं।बड़ा बेटा 13 और छोटा 11 साल का है ।
बताया जाता है कि सुबह परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ,इससे क्षुब्ध सरिता ने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया,काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो परिवारिजनों को संदेह हुआ, जब परिजन कमरा खोलवाने गये तो कमरे से किसी भी प्रकार की आहट नहीं आई,दरवाजा नही खुला तो खिड़की से देखा तो लोग सन्न रह गये,सरिता पंखे की कुंडी के सहारे फांसी पर लटक रही थी।इसके बाद तुरंत ही परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी।
कुछ देर के बाद थाना लालपुर-पाण्डेयपुर प्रभारी मनोज कुमार,चौकी प्रभारी लालपुर शशि प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया,मौके की जांच के बाद शव फंदे से उतरवाया गया उसके बाद परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


