प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

होली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित लोकसभा अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं:धीरज पाण्डेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

धीरज पाण्डेय

INDIA NEWS REPORT

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।

 https://twitter.com/narendramodi/status/1771863343969521701?s=19

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को होली शुभकामनाएं दी हैं. देश में रविवार को होलिका दहन होगा और सोमवार को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. बिरला ने अपने संदेश में कहा है कि, "सम्पूर्ण देश के मेरे परिवार जनो, आप सभी को होली की राम-राम. उन्होंने संदेश में कहा- "होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है. यह त्योहार समाज के सभी लोगों को साथ लाकर एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है. होली हमें सिखाती है कि बुराइयों का सदा नाश होता है और अच्छाई हमेशा आगे बढ़ती है. हम भी इसी भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ें.''

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ''प्रिय परिवार जनो, इसी साल भगवान श्री राम लला अयोध्या धाम में अपने भव्य और नव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, इसलिए भी यह होली हम सबके लिए विशेष है. यह त्योहार सबके जीवन में खुशहाली लेकर आए, यही भगवान श्री राम से मेरी प्रार्थना है.''

बिरला ने कहा कि, ''इस अवसर पर एक अपील मैं आप सबसे करना चाहता हूं कि हम जब त्योहार की खरीददारी करें, तो अपने लोकल दुकानदारों, रेहड़ी-ठेला लगाने वाले लोगों से करें, ताकि सब मिलकर त्योहार मना पाएं. इसी संदेश के साथ आप सबको एक बार फिर होली की राम राम."

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर होली का जश्न मनाया गया. उन्होंने कहा कि, "होली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को मेरी शुभकामनाएं. होली का त्योहार पूरी उमंग और खुशी के साथ मनाया जाता है...यह एक अद्भुत त्योहार है।"