वाराणसी मंडुआडीह में लगे छोटी ईद के मेले में ग्राउंड रिपोटिंग के दौरान न्यूज़ एंकर खुशरंग हिना के साथ हुई अभद्रता

वाराणसी की छोटी ईद पर कवरेज के दौरान महिला मीडियाकर्मी के साथ अज्ञात युवक ने किया अभद्र व्यवहार, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट:जयचन्द

वाराणसी मंडुआडीह में लगे छोटी ईद के मेले में ग्राउंड रिपोटिंग के दौरान न्यूज़ एंकर खुशरंग हिना के साथ हुई अभद्रता
महिला मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता करने वाला अज्ञात युवक

जयचन्द

 INDIA NEWS REPORT

वाराणसी: विश्व मे वाराणसी ही एक मात्र ऐसी जगह है जहाँ छोटी ईद मनाई जाती है वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र में इस्लामिक साल के दसवें महीने की सातवीं तारीख को ईद के बाद काफी संख्या में लोग नफ़्ल रोज़ा रखते है और सातवें रोज कुतुबे बनारस शाह तैय्यब बनारसी रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर वाराणसी सहित देश के कोने कोने से लोग सुबह से जमा होते है फ़ातिहा पढ़ते है,दुआख्वानी करते है मजार पर चादर चढ़ाते है।

 महिला मीडियाकर्मी के साथ हुई अभद्रता

     दिनांक 17 अप्रैल बुधवार मंडुआडीह में लगे छोटी ईद के मेले की कवरेज के दौरान महिला एंकर खुशरंग हिना के मीडिया के काम में रुकावट डालते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा भद्दा कमेंट किया गया। जब ऐंकर ने रिएक्ट किया और कैमरा माइक पर उस अज्ञात व्यक्ति को लिया तो भी वह माफी मांगने के बजाय अपनी अकड़ दिखाने लगा, यहां तक कि उसने ऐंकर का कैमरा तक छीनने का प्रयास किया। कैमेरा मैन इरशाद के समझाने पर मारपीट पर उतारू हो गया। हालाकि लोगो की भीड़ ने हिना को वहाँ से हटा दिया और वो व्यक्ति भीड़ में कहीं गुम हो गया। 

महिलाओं की सुरक्षा पर उठता सवाल

 महिला मीडियाकर्मी ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुये कहा कि इतनी भारी मात्रा में प्रशासन की तैनाती उस पर प्रधानमंत्री जी के ससंदीय क्षेत्र वाराणसी में जब एक महिला मीडियाकर्मी (न्यूज ऐंकर) सेव नही है तो नार्मल लड़की कैसे सेव हो सकती है।

 महिला एंकर खुशरंग हिना ने वाराणसी प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्दी ही उस व्यक्ति को खोजने का काम करे। और उसके खिलाफ कार्यवाही करे।

 हिना ने आज 18 अप्रैल को मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।