रामनगर थानाक्षेत्र के डोमरी में बन्द मकान से बदबू आने पर दी गयी पुलिस को सूचना,मकान में मिला शव
रिपोर्ट:संदीप जायसवाल
वाराणसी -रामनगर थानाक्षेत्र के डोमरी गांव में एक बंद मकान से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर तत्काल रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुई तो अंदर से बंद कमरे से 55 वर्षीय शिव कुमार का शव मिला।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना देने के साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को भी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार अपने भतीजे के साथ यहां रहता था। कुछ दिनों से भतीजा कही बाहर गया हुआ है शिव कुमार यही रहता है, कुछ दिनों से घर का दरवाजा भी नहीं खुला और बदबू आने लगी ,बदबू आने पर आसपास के लोगों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस घर में दाखिल हुई तो कमरा भी अंदर से बंद मिला और शिव कुमार का शव एक चौकी पर मिला और उसके ऊपर कम्बल भी था। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने के साथ ही छानबीन में जुट गई है।


