वाराणसी: धर्मशाला में न सफाई न बिजली सड़क के किनारे लेटने को मजबूर है श्रावण मास में पंचकोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालु व तीर्थयात्रियों
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:पंचकोशी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की मुसीबतें पहले ही दिन दिखाई पड़ी पंचकोश कर रही महिलाएं जब दूसरे पड़ाव भीमचण्डी पहुंची तो वहां रुकने का उत्तम साधन ही नहीं था।
धर्मशाला में न तो साफ सफाई है और न हीं विद्युत व्यवस्था है लिहाजा पंचकोश करने को पहुंची महिलाएं सड़क किनारे आश्रय लेने को विवश दिखी।
यहां पहुंची हरिद्वार निवासी कुनकुन ने बताया कि दूसरे पड़ाव पर अव्यवस्था ही अव्यवस्था है। इलाहाबाद की सुशीला देवी ने बिजली व्यवस्था ठीक न होने की बात बताई। झांसी से आई सीमा देवी ने कहा कि धर्मशाला के अंदर साफ सफाई नहीं है।अभी निर्माण कार्य हो रहा है। रामपुर की नंदिनी प्रीतम ने कहा कि सारे दावे खोखले निकले यदि उन्हें पता होता तो दो-चार दिन बाद यात्रा में निकलती। मिर्जापुर के राजवीर और भैरवनाथ के मनोज ने भी ऐसे ही समस्याएं गिनाई।
तीर्थयात्रियों के समझ परेशानियों की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी और समाजसेवी दयाशंकर मिश्रा ने सभी यात्रियों को अपने बरामदे में प्रकाश व्यवस्था करके आश्रय दिया।


