वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा एक बाल अपचारी सहित कुल 02 शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 11 मोबाईल फोन व 1600/-रू0 नगद बरामद
रिपोर्ट:जयचन्द
वाराणसी में अपराध व अपराधियो पर लगाम कसने के वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा चलाये जा रहे अभियान में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम को मिली सफलता, द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1 पंकज गुप्ता पुत्र पतालू गुप्ता 22 वर्ष निवासी- 5/177 पहडिया चौराहा बेला रोड थाना सारनाथ वाराणसी समेत एक नफर बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को दिनांक- 13.07.2023 को समय करीब 23.40 बजे गाजा गली के पास पहडिया मण्डी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त/बाल अपचारी के कब्जे से चोरी के कुल 11 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-193/ 23 धारा 411/414 भा.द.वि. पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही समाचार लिखने तक कि जा रही थी।
दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्त पंकज गुप्ता व बाल अपचारी ने बताया कि हम दोनों लोग पहड़िया मण्डी में आने-जाने वाले ट्रक ड्राइवरो व व्यापारियों के मोबाइल फोन को चोरी करके कैण्ट रेलवे स्टेशन व बस अड्डो पर आने-जाने वाले राहगीरों को आधे-पौने दाम में बेंच देते है। आज दिन में हम दोनो लोगो ने एक मोबाइल जो यही मण्डी से ही चोरी किये थे उसका लॉक खुला हुआ था, कैण्ट रेलवे स्टेशन के बाहर एक राहगीर को दो हजार रुपये में यह कह कर बेच दिया था कि हम लोगो को पैसे की बहुत आवश्यकता है और यह हमारा ही मोबाइल है। मोबाईल बेंच कर प्राप्त 2000/-रू0 मे से 400/- रुपये हमने खाने पीने मे खर्च कर दिये है, यही 1600/- रुपये बचे है। 06 मोबाइलो के लॉक न खुल पाने की वजह से हमने वो मोबाईल अपने पास ही रखे हुए हैं और हमारे पास मौजूद जिन 05 मोबाइल फोन का लॉक खुला हुआ है, उन्हें हम दोनों बांटकर अभी बेचने के फिराक में ही निकल रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गया।
थानाध्यक्ष लालपुर पांडेयपुर मनोज सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास से चोरी के कुल 11 अदद मोबाईल फोन व 1600/- रूपये नगद बरामद । अभियुक्त पंकज गुप्ता के कब्जे से (01 रेडमी कम्पनी मोबाईल फोन सफेद रंग टच स्क्रीन IMEI 864752057728454,864752057728462, 02-एक टेकनो कंपनी का नीले रंग लाकशुदा टच स्क्रीन मोबाइल IMEI नम्बर अज्ञात, 03- मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का नीला रंग टच स्क्रीन IMEI नम्बर अज्ञात, 04-एक रियलमी कम्पनी का नीला रंग टच स्क्रीन मोबाईल IMEI नम्बर अज्ञात 05-एक वीवो कम्पनी का वाई 55 सी सुनहरा रंग मोबाईल IMEI नम्बर 865115035778471, 865115035778463, 06-एक रेडमी कम्पनी का आसमानी रंग IMEI 869170052386258 व कुल 1600/- रुपये नकद) बाल अपचारी के कब्जे से (03 अदद लाक शुदा नीले रंग के टच स्क्रीन मोबाइल 07-एक इन्फीनिकस कम्पनी, 08- एक वीवो कम्पनी व 09- एक रियलमी कम्पनी IMEI नम्बर अज्ञात, तथा नीले रंग के 02 अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन 10- रेडमी मोबाइल IMEI नम्बर-868514042993015, 868514042993023 व 11 एक पोको कम्पनी IMEI नम्बर- 864473050389299, 864473050389207) बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा , हे0का0 रामनारायन दूबे , हे0का0 चन्द्रेश कुमार, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्या ,का0 अजय कुमार ,का0 मनीष कुमार तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्ररेट वाराणसी शामिल थे।


