वाराणसी ज्ञानवापी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हिंदू पक्ष ने 'फव्वारा' कहे जाने को बताया अपमान

वाराणसी/जयचन्द/ सुप्रीम कोर्ट में आज यानी मंगलवार को काशी के ज्ञानवापी मामले और उपासना स्थल विधेयक को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर सुनवाई होनी वाली है. सूत्रों के मुताबिक चीफ जस्टिस की अगुआई वाली पीठ मंगलवार के लिए तय कॉज़ लिस्ट यानी कार्यसूची के मुताबिक सुनवाई करेगी। तीन जजों की पीठ सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में देवी श्रृंगार गौरी मंदिर स्थल और मस्जिद विवाद में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी बनाम लक्ष्मी देवी और राखी सिंह व अन्य के मामले पर 24 वें नंबर आइटम के तौर पर सुनवाई होगी. हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्षकार पर लगाया आरोप वहीं, काशी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग आकार वाली आकृति की वैज्ञानिक पद्धति द्वारा जांच कराने के मामले में हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है. अपने हलफनामे में हिंदू पक्ष ने कहा कि याचिकाकर्ता मुस्लिम पक्षकार शिवलिंगम को 'फव्वारा' कहकर अपमानित कर रहे हैं, जबकि शिवलिंगम न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में हिंदुओं के लिए आस्था और पूजा का विषय है. इसलिए उन्हें देवता की पूजा करने का मौलिक अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई थी रोक उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि 16.5.2022 को मिली संरचना एक फव्वारा है या शिवलिंग, इस तथ्य का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की राय की जरूरत है. एएसआई के विशेषज्ञों के एक पैनल को विवादित स्थल के भीतर सील किए गए क्षेत्र का निरीक्षण करना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा. दरअसल मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी. इसमें कोर्ट ने कथित शिवलिंग के ASI द्वारा वैज्ञानिक पद्धति द्वारा जांच कराने का आदेश दिया था. तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई बता दें कि, काशी के ज्ञानवापी मामले और उपासना स्थल विधेयक को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार यानी 11 जुलाई को सुनवाई करेगा. सूत्रों के मुताबिक चीफ जस्टिस की अगुआई वाली पीठ मंगलवार के लिए तय कॉज़ लिस्ट यानी कार्यसूची के मुताबिक सुनवाई करेगी. तीन जजों की पीठ सुनवाई करेगी. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पामिदिघंटम श्री नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ इन सभी मामलों की सुनवाई मंगलवार को करेगी. कार्यसूची में उपासना स्थल कानून 1991 को चुनौती देने वाली याचिका विश्वभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ सहित अन्य याचिकाओं को पहले मुकदमे के तौर पर सुना जाएगा. 16 मई 2022 में वजूखाने में मिली थी शिवलिंग जैसी आकृति ज्ञानवापी परिक्षेत्र में सर्वेक्षण के दौरान 16 मई 2022 को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वजूखाने में शिवलिंग जैसी आकृति मिलने के बाद कोर्ट के आदेश पर सील कर दिया गया. इसे देखते हुए अंजुमन इंतेजामिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. याचिका में कहा गया कि नमाजियों को वजू करने में दिक्कत हो रही है. उनके वजू की अलग व्यवस्था का आदेश दिया जाए।

वाराणसी ज्ञानवापी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हिंदू पक्ष ने 'फव्वारा' कहे जाने को बताया अपमान
काशी ज्ञानवापी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हिंदू पक्ष ने 'फव्वारा' कहे जाने को बताया अपमान