ज्योति मौर्या-आलोक मौर्या प्रकरण : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, जानें किस प्रकरण में हुई कार्रवाई

ज्योति मौर्या-आलोक मौर्या प्रकरण : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, जानें किस प्रकरण में हुई कार्रवाई
Jyoti Maurya-Alok Maurya Case: Home Guard Commandant Manish Dubey suspended, know in which case action was taken
ज्योति मौर्या-आलोक मौर्या प्रकरण : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, जानें किस प्रकरण में हुई कार्रवाई

लखनऊ, संवाददाता /होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के मामले में उसके पति आलोक को धमकाने के आरोप को जांच में सही पाया गया है, वहीं एक महिला होमगार्ड की शिकायत की भी जांच पूरी हो गई। दोनों ही मामलों में जल्द ही एफआईआर हो सकती है। शासन से इसके लिए अनुमति मांगी गई है। दरअसल, आलोक नाम के शख्स ने आरोप लगाया था कि उसकी एसडीएम पत्नी ज्योति मौर्या और मनीष दुबे का अफेयर चल रहा है। वह इसका विरोध कर रहा है। जिसके चलते उसकी हत्या हो सकती है। इस मामले में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में भी आलोक ने शिकायत की थी। इसके अलावा आलोक की तरफ से होमगार्ड मुख्यालय में भी शिकायत भेजी गई थी। शिकायत के साथ सबूत के तौर पर मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी गई थी। जिसके बाद विभाग की तरफ से जांच में मामला सही पाया गया है।