श्रावण मास का सोमवार: काशी विश्वनाथ नगरी में चिकित्सा शिविर लगाकर किया लोगो की सेवा
वाराणसी:सिकन्दर मौर्य
वाराणसी:पिछले सोमवार की भाँती, आज भी स्वामी विवेकानंद ह्युमन हेल्प फॉउंडेशन के द्वारा महादेव की नगरी काशी के गदौलिया चौराहे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार शिविर में अधिक चहल पहल रही। काँवारियों एवं भक्तों की संख्या भी अधिक थी। सभी भक्तजनों को शिविर में गुड़ व स्वच्छ पेय जल दिया गया ।
मरीजों की संख्या भी पिछली बार से काफी अधिक रही। अधिकतर लोग बुखार, बदन दर्द एवं गैस से पीड़ित थे। सभी को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया जिनकी संख्या 500 से भी अधिक थी। इसके अतिरिक्त सैकड़ो लोगों को ड्रेसिंग व फर्स्ट एड की सुविधा भी मुहैया कराई गई।
स्वामी विवेकानंद ह्युमन हेल्प फॉउंडेशन के अध्यक्ष डा. आर.के. बक्शी अपने सहयोगियों के साथ भक्तों के उपचार में जुटे दिखाई दिये। शिविर में कई गणमान्य, सज्जनों का आगमन भी हुआ, जिसमें वी.वी.सुन्दर शास्त्री जी ने डा.आर.के. बक्शी जी के कार्य की सराहना व हौसला वर्धन किया।
शिविर को सफल बनाने में श्रीमती इशिता दत्ता, श्रेया दत्ता, मनोज कुमार शर्मा, कुमार सिद्धार्थ चक्रवर्ती, रंजन चटर्जी व अनुप सिंह जी ने सराहनीय योगदान दिया।


