नवागत एसडीएम आईएएस कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण ने संभाला कार्यभार मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट:जयचन्द
वाराणसीः तहसील राजातालाब के उप जिलाधिकारी गिरीश कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण एसडीएम गोरखपुर के पद पर हो जाने के बाद आईएएस कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को डीएम वाराणसी एस राज लिंगम द्वारा राजातालाब तहसील का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार को नवागत एसडीएम कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण ने कार्यभार ग्रहण किया । पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भू राजस्व व्यवसायिक व प्रशासनिक कार्यों को वरीयता के साथ निपटाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधितों को दिशा निर्देश दिया कि आम जनता को उनके कार्यों हेतु द्वारा दौड़ाया न जाए नवागत उपजिलाधिकारी राजातालाब ने बताया कि भू माफियाओं के खिलाफ अभियान भू चलाकर भूमि को मुक्त करा कर संबंधित लोगों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हो कि पदभार ग्रहण करने के उपरांत मातहतो से उनका परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लिया अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों पूर्व पदाधिकारियों एवं अन्य अधिवक्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।


