मां शारदा हॉस्पिटल, प्रयागराज के डॉक्टर बने शैतान
प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड धारक से डॉक्टर की बदजुबानी
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट, प्रयागराज
शिव विशाल गुप्ता/विशेष संवाददाता
प्रयागराज के बैहराना स्थित मां शारदा हॉस्पिटल का कारनामा
प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड से हो रहे मरीज के इलाज पर डॉक्टर की बदजुबानी
मेजा निवासी शीला देवी के गॉलब्लेडर में पथरी की शिकायत थी। जिसके उपचार के लिए मां शारदा हॉस्पिटल के डॉ आर. के.अग्रवाल ने मरीज को आपरेशन कराने को कहा। मरीज शीला देवी और उनके पुत्र पंकज ने डॉ को बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड है।
1 मार्च को शीला देवी का ऑपरेशन किया गया। परन्तु 3 मार्च की रात तक उन्हें ICU बेड नम्बर 7 पर ही रखा गया।
मरीज शीला देवी लगातार डॉ से कह रही कि उनके सर्जरी वाली जगह में दर्द बना हुआ है। तब डॉ आर. के.अग्रवाल ने मरीज से बोला कि मुफ्त में इलाज कराओगे तो यही होगा।
क्या चिकित्सक का रूप ये ही है ?
प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड की सेवा को अपनी जेब गर्म करने का तरीका बना रखा है प्रयागराज के डॉक्टरों ने।
#pmmodi| #ayushmanbhav |प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड को पलीता लगा रहे प्रयागराज के डॉक्टर
https://youtu.be/z8HSGn0EnRk?si=cxRKORpUX_Kijacy


