देर शाम पत्नी मायके से पहुंची ससुराल, पति रखना ही नहीं चाह रहा है पत्नी ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

देर शाम पत्नी मायके से पहुंची ससुराल, पति रखना ही नहीं चाह रहा है पत्नी ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

रिपोर्ट:जगदीश शुक्ला

 वाराणसी :थाना मंडुवाडीह क्षेत्र के हसनपुर निवासी पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला अपने पुत्र के साथ।

बुधवार की शाम गाजीपुर की एक महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ रो-रो कर बेहाल थी लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मंडुवाडीह कस्बा चौकी के पुलिस उप निरीक्षक राहुल यादव महिला पुलिस संग मौके पर पहुंचे लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को देर रात तक घर के अंदर प्रवेश नहीं होने दिया।

धरना दे रही महिला का आरोप था की पति और सास घर के भीतर हैं मगर उसे घर के अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। ससुराल पक्ष ने बताया कि महिला ने लखनऊ महिला आयोग में शिकायत की है।

वहीं महिला का आरोप था कि उसकी बड़ी पुत्री नव वर्षीय अपने पापा के साथ रहती है। पुलिस ने घर के अंदर महिला के पति को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। देर रात तक महिला घर के दरवाजे पर ही अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ बैठी रही। अब देखना है थाना मंडुआडीह उस महिला को न्याय दिला सकती है या----???