शौच पर जा रहे किशोर की तलवार से गर्दन कांटने की कोशिश, केस दर्ज; लोगों ने जताई नरबलि की आशंका

कौशांबी में नरबलि की कोशिश का मामला सामने आया है। पश्चिम शरीरा के नसरुल्लापुर गांव में शौच को जा रहे किशोर की कुछ लोगों ने तलवार से गर्दन काटने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए किशोर ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों ने केस दर्ज करा दिया है। अब पुलिस आपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

शौच पर जा रहे किशोर की तलवार से गर्दन कांटने की कोशिश, केस दर्ज; लोगों ने जताई नरबलि की आशंका

यूपी के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शौच पर गए दो किशोर की गर्दन कांटने की कोशिश का मामला सामने आया है। पश्चिम शरीरा के नसरुल्लापुर गांव में शौच को जा रहे किशोर की कुछ लोगों ने तलवार से गर्दन काटने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए किशोर ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिवार के लोगों ने नरबलि की आशंका जताई है। लोगों के प्रदर्शन और आक्रोश के चलते पुलिस प्रशासन भी अब मामले की जांच में जुट गई है।

शौच के लिए जा रहे किशोर की गर्दन कांटने की कोशिश

नसरुल्लापुर निवासी होरीलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उनका 14 वर्षीय इकलौता बेटा भोला सरोज है। होरीलाल की पत्नी शीतली देवी ने बताया कि बुधवार सुबह बेटा भोला शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे गांव के ही महेंद्र व जितेंद्र मिल गए। दोनों ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों की ओर ले जाकर तलवार से उसका गला रेतने का प्रयास किया। बचाव में उसने अपना हाथ गर्दन में लगा लिया। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया। इससे वह रोने-चीखते लगा।

नरबलि की जताई आशंका

इस बीच खेत की तरफ जा रही मां शीतली देवी व बेटी शनी देवी ने शोर सुना तो भागकर मौके पर पहुंची। हमलावर हुए युवकों को देखा तो मां व बेटी ने ललकारा। इस पर दोनों भाग निकले। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी का कहना है कि दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।