चीनी दूतावास ने अपने नागरिक को समुद्र के 200 किमी बीच से मेडिकल निकासी पर इंडियन कोस्ट गार्ड की तारीफ की
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 16-17 अगस्त की रात को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में एक चीनी नागरिक की मेडिकल निकासी सफलतापूर्वक की। इसके लिए चीन ने भारतीय तटरक्षक बल की तारीफ की है। यह ऑपरेशन पनामा अनुसंधान पोत एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से किया गया है। चीनी नागरिक की सफतलापूर्वक निकासी चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच हुई है।
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 16-17 अगस्त की रात को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में एक चीनी नागरिक की मेडिकल निकासी सफलतापूर्वक की। इसके लिए चीन ने भारतीय तटरक्षक बल की तारीफ की है। यह ऑपरेशन पनामा अनुसंधान पोत, एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से किया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल ने चीनी नागरिक की सफतलापूर्वक निकासी चुनौतीपूर्ण मौसम और अंधेरी रात के बीच की है। भारत में चीनी दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट किया, मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की समय पर और पेशेवर चिकित्सा निकासी के लिए India Coast Guard की हम हार्दिक सराहना करते हैं।
मरीज को तत्काल चिकित्सा सहायता देने की जरूरत
दरअसल, मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को बुधवार को सूचना मिली थी कि अनुसंधान पोत पर चालक दल के एक सदस्य यिन वेइगयांग को दिल का दौरा पड़ा है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता देने की जरूरत है। इसके फौरन बाद जहाज के साथ संचार स्थापित किया गया और आवश्यक टेलीमेडिसिन सलाह तुरंत प्रदान की गई। चीन का जहाज चीन से यूएई के रास्ते में था।


