जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, टेरर फंडिंग और आतंकी ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी

NIA raids in Pulwama राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को यानी आज सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में छापेमारी की है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ करने के लिए की गई है। जांच एजेंसी की पुलवामा के दो जगहों दरगुंड और उगरगुंड पर छापेमारी चल रही है। आतंकी लिंक और टेरर फंडिंग मामले में एनआइए की कार्रवाई जारी है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, टेरर फंडिंग और आतंकी ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को यानी आज सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में छापेमारी की है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ करने के लिए की गई है। जांच एजेंसी ने पुलवामा के दो जगहों पर आतंकवाद से जुड़े मामले में तलाशी अभियान चलाया है। एनआईए की दक्षिण कश्मीर जिले में दो स्थानों दरगुंड और उगरगुंड पर छापेमारी चल रही है।

सीआरपीएफ के जवानों के साथ की छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ सुबह-सुबह इन स्थानों पर आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की और वहां तलाशी ली। आतंकी लिंक और टेरर फंडिंग मामले में एनआइए की कार्रवाई जारी है।