यहां डॉक्टर बनकर हर बीमारी का इलाज करते हैं हनुमान जी, जानिए क्या है मान्यता

Doctor Hanuman यहां डॉक्टर बनकर इलाज करते हैं हनुमान जी।

यहां डॉक्टर बनकर हर बीमारी का इलाज करते हैं हनुमान जी, जानिए क्या है मान्यता
Doctor Hanuman यहां डॉक्टर बनकर इलाज करते हैं हनुमान जी।

भारत में ऐसे कई अनोखे मंदिर मौजूद हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है। ऐसा ही एक मध्यप्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ धाम में स्थित है।

 यहां लोग इस आशा के साथ पहुचते हैं कि डॉक्टर के रूप में विराजमान हनुमान जी उनकी प्रत्येक बीमारी का इलाज करेंगे। लोगों का मानना है कि डॉक्टर हनुमान जी के पास कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का भी इलाज मौजूद है। आइए जानते हैं कि इस मंदिर से और कौन-कौन सी मान्यताएं जुड़ी हैं।

कैसे मिली डॉक्टर की उपाधि

मान्यता है कि एक साधु जिनका नाम शिवकुमार दास था वह लंबे समय से कैंसर की समस्या से पीड़ित थे। हनुमान जी ने उसमे मंदिर में डॉक्टर के वेश में दर्शन दिए थे इस रूप में हनुमान जी ने गले में आला यानी स्टेथोस्कोप डाला हुआ था।

 भगवान हनुमान के इस रूप के दर्शन करने के बाद वह साधु पूरी तरह स्वस्थ हो गया। तभी से यह मंदिर डॉक्टर हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि, डॉक्टर हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का इलाज मौजूद है। इस मंदिर में भारत की एकलौती ऐसी मूर्ति है जिसमें भगवान हनुमान नृत्य की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

क्या है मान्यता

मंगलवार का हनुमान जी को समर्पित है इसलिए दिन प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में कई रोगी हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं।

माना जाता है कि रोगों के लिए हनुमान जी की भभूत कारगर है। विशेष रूप में फोड़ा, अल्सर और कैंसर जैसी बीमारियां भी मंदिर की पांच परिक्रमा करने पर ठीक हो जाती हैं।

 साथ ही इस मंदिर से यह मान्यता भी जुड़ी है कि जिसका इलाज कहीं नहीं हो रहा वह व्यक्ति यहां आकर सच्चे श्रद्धा भाव के साथ हनुमान जी के दर्शन करे तो उसकी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।