केदारनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी, बिहार के चार युवक लापता
Bihar News
केदारनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में ग्यारह लोग सवार थे। जिसमें शेखपुरा के चार युवक लापता है
यह दुर्घटना शनिवार रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है। गाड़ी में सवार छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, दुर्घटना में शेखपुरा के बरबीखा के चार युवक लापता हैं। उसमे एक युवक की पहचान बरबीघा के रौशन कुमार के रूप में हुई है।


