उदयपुर के आदिवासी स्कूल में मिड-डे मील में कीड़े, गेहूं में मिले लटें; आशुतोष रांका ने भजनलाल सरकार को घेरा - बोले 'क्या अपने बच्चों को खिलाओगे ये खाना?'

कॉकरोच जनता पार्टी के 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत 20 सितंबर को उदयपुर के खेरवाड़ा-देमत क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण, रसोई की हालत देख भड़के प्रवक्ता

उदयपुर के आदिवासी स्कूल में मिड-डे मील में कीड़े, गेहूं में मिले लटें; आशुतोष रांका ने भजनलाल सरकार को घेरा - बोले 'क्या अपने बच्चों को खिलाओगे ये खाना?'
Udaipur School Mid Day Meal, Ashutosh Ranka, Adivasi School Theek Kar

INDIA NEWS REPORT

NATIONAL DESK

राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले उदयपुर में सरकारी स्कूलों की बदहाली की एक और तस्वीर सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शनिवार 20 सितंबर को उदयपुर के खेरवाड़ा ब्लॉक के देलवाड़ा-काली घाटी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील के लिए रखे गए अनाज में कीड़े मिलने का दावा किया गया।

वायरल हो रहे वीडियो में रांका एक बड़े भगोने में रखे गेहूं/दलिया को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि अनाज में कीड़े और लटें हैं। साथ ही चावल में कंकर, आटा खुले में और सब्जियां जमीन पर सड़ी-गली अवस्था में रखी मिलीं।

निरीक्षण के दौरान रांका ने कहा, "क्या शिक्षा मंत्री मदन दिलावर या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने बच्चों को इस लटों से भरे किचन का खाना खिलाएंगे? क्या राजस्थान का कोई भी नेता अपने बच्चे को ऐसे स्कूल में भेजेगा? तो इस देश के मूल निवासी आदिवासी बच्चे क्यों ऐसे स्कूल में जाने को मजबूर हैं?"

CJP की ओर से चलाए जा रहे 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत टीम ने दावा किया कि स्कूल में 70 बच्चों पर 1 शिक्षक है, दो कमरे जर्जर हैं और आंगनवाड़ी का भवन कभी भी गिर सकता है। स्कूल के बोर्ड पर 15 अगस्त का संदेश आज भी लिखा है, क्योंकि एक महीने से नियमित पढ़ाई नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटा और बारां जिले में मिड-डे मील खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि 53 हजार से अधिक स्कूलों में मिड-डे मील के बर्तन तक कई साल पुराने हैं।

फिलहाल इस मामले पर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। CJP ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में और स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

WATCH VIDEO: https://youtube.com/shorts/DDgw5Bdlqvo?si=kOmYDINrzqBkT-ds