भदोही की एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब
दहेज के मुकदमे में परिवार के सभी सदस्यों पर चार्ज शीट लगाने के मामले में भदोही की एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यान हाई कोर्ट में तलब। दहेज के मुकदमे में विवाहित ननद एवं देवर पर रूटीन चार्जशीट लगाने के मामले में अपने आदेश दिनांक 12/9/24 के द्वारा उच्च न्यायालय ने एसपी भदोही से शपथ पत्र मांगा था एवं जाँच अधिकारी को कोर्ट में तलब किया था । मामले की अगली सुनवाई दिनांक 17/10/24 एडवोकेट कौस्तुभ त्रिपाठी की खास रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
उच्च न्यायालय खबर
प्रयागराज -इलाहाबादहाईकोर्ट खबर दहेज के मुकदमे में परिवार के सभी सदस्यों पर चार्ज शीट लगाने के मामले में भदोही की एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यान हाई कोर्ट में तलब। दहेज के मुकदमे में विवाहित ननद एवं देवर पर रूटीन चार्जशीट लगाने के मामले में अपने आदेश दिनांक 12/9/24 के द्वारा उच्च न्यायालय ने एसपी भदोही से शपथ पत्र मांगा था एवं जाँच अधिकारी को कोर्ट में तलब किया था । मामले की अगली सुनवाई दिनांक 17/10/24 को जांच अधिकारी द्वारा कोर्ट के सवालों के जो जवाब दिए गए उनसे कोर्ट सन्तुष्ट नही हुई एवं मामले की अगली सुनवाई दिनांक 23/10/24 को एसपी को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। कोर्ट ने वादी के अधिवक्ता जयंत कुमार के तर्कों से सहमति जताई। यह मामला भदोही जिले के महिला थाने का ज्ञानपुर का हैं। जहाँ दीपा तिवारी पुत्री त्रिभुवन तिवारी निवासी परगासापुर ने अपने ससुराली जानो पर दिनांक 05/04/24 को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के जांच अधिकारी ने जांच के बाद परिवार के 8 लोगो पर चार्ज शीट लगाई थी। माननीय उच्च न्यायालय ने विवाहित नंदो एवं देवरों के ऊपर चार्जशीट को बहुत गंभीरता से लिया है।


