वाराणसी में नगर निगम के 4 घंटे में समाधान के दावे की खुली पोल, 8 दिन से गली में पड़ा है मलबा

एक तरफ नगर निगम वाराणसी 'संभव' कार्यक्रम के तहत 4 घंटे के अंदर शिकायत का समाधान करने का दावा करता है, वहीं जमीनी हकीकत उसके दावे की पोल खोल रही है।

वाराणसी में नगर निगम के 4 घंटे में समाधान के दावे की खुली पोल, 8 दिन से गली में पड़ा है मलबा

रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल 

वाराणसी, 24 अगस्त 2026

मामला वार्ड 69 आदिविशेश्वर मोहल्ला, भूलेटन का है। यहां विधायक निधि से गली मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार बरनवाल CK-49/3B, भूलेटन, थाना चौक के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को मरम्मत का मलबा गली में ही गलीपिट के ऊपर गिरवा दिया गया, जिससे गलीपिट क्षतिग्रस्त हो गया।

आरोप है कि आज 24 अगस्त 2026 तक 8 दिन बीत जाने के बाद भी मलबा नहीं उठाया गया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि गली में बड़े-बड़े पत्थर और निर्माण मलबा पड़ा है जिससे आवागमन बाधित है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने पर एक बार सफाई हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने दोबारा वहीं मलबा डाल दिया। 8 दिन से पड़े इस मलबे के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मलबे का तत्काल निस्तारण और क्षतिग्रस्त गलीपिट की मरम्मत की मांग की है।

स्थान: CK-49/, भूलेटन , वाराणसी

शिकायत: नगर निगम, वाराणसी 'संभव' जनसुनवाई में दर्ज - दिनांक 11/08/26