संविदाकर्मियों की छटनी हुई तो बनारस के बिजलीकर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय सिगरा पर करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन:विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0

कल 1 दिसम्बर सोमवार को अधीक्षण अभियंता मण्डल द्वितीय वाराणासी से मिलेगा संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल संघर्ष समिति के बैनर तले कल 369वें दिन भी बनारस के बिजलीकर्मी निजीकरण के विरुद्ध करेंगे प्रदर्शन- जयचन्द

संविदाकर्मियों की छटनी हुई तो बनारस के बिजलीकर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय सिगरा पर करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन:विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

वाराणसी-29नवम्बर2025 विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के बैनर तले बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे संघर्ष के लगातार 369 वें दिन भी कल बनारस के बिजलीकर्मी करेंगे विरोध प्रदर्शन।

मीडिया सचिव अंकुर पाण्डेय ने बताया कि वाराणासी के नगरीय विधुत वितरण मंडल-द्वितीय के अंतर्गत जानबूझकर माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में बिजलकर्मियो को अक्षम दिखाने एवं बनारस की जनता को बिजली कटौती की मार झेलने हेतु विधुत उपकेंद्रों एवं लाइन के परिचालन एवं अनुरक्षण हेतु कारपोरेशन मानक के अनुसार 718संविदाकर्मियों के स्थान पर मात्र 489 संविदाकर्मियों का टेंडर कर दिया गया है जो 01दिसम्बर2025 से लागू होने वाला है जिसका संघर्ष समिति वाराणासी द्वारा नोटिस के माध्यम से पहले ही इसका विरोध किया जा चुका है । जिसमे संघर्ष समिति ने स्प्ष्ट कहा है कि यदि किसी भी कर्मचारी की छटनी की जाती है तो बाध्य होकर बिजलकर्मियो को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा क्योंकि संविदाकर्मियों की छटनी से जहाँ एक ओर बनारस की बिजली व्यवस्था ध्वस्त होगी वही दूसरी ओर माननीय मुख्यमंत्री जी के निरंतर रोजगार बढ़ाने और बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के निर्देशों का खुला उलंघन है।

संघर्ष समिति ने अपने नोटिस में कारपोरेशन नियमो का हवाला देते हुये स्प्ष्ट किया है कि मंडल द्वितीय के अंतर्गत मच्छोदरी,कज्जाकपुरा, इमिलियाघट एवं सारनाथ खण्ड के अंतर्गत लगभग 2लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को निर्वाध विधुत आपूर्ति ,ओ0टी0एस0 योजना के सफलता एवं राजस्व वसूली हेतू न्यूनतम 718 संविदाकर्मियों की आवश्यकता है किंतु जानभुझकर बिजलकर्मियो को बदनाम करने हेतु आवश्यकता से कम कर्मचारी तैनात करना चाहता है वर्तमान प्रबन्धन किन्तु संघर्ष समिति ने स्प्ष्ट किया है कि हम ऐसा होने नही देगी और क़ानून व्यवस्था का पालन करते किसी भी प्रकार का आंदोलन अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संघर्ष समिति के बैनर तले करने को बाध्य होंगे जिसमे सभी बिजलीकर्मी सम्मिलित होंगे ।