वाराणसी कमिश्नरेट में विदाई समारोह: CP मोहित अग्रवाल ने IPS प्रमोद कुमार और IPS श्रुति श्रीवास्तव को दी भावभीनी विदाई
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में स्थानांतरित हुए दो तेजतर्रार IPS अधिकारियों - प्रमोद कुमार (IPS-2015 बैच) और श्रुति श्रीवास्तव (IPS-2020 बैच) को सम्मानित कर विदाई दी।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी, 22 सितंबर 2026।
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में स्थानांतरित हुए दो तेजतर्रार IPS अधिकारियों - प्रमोद कुमार (IPS-2015 बैच) और श्रुति श्रीवास्तव (IPS-2020 बैच) को सम्मानित कर विदाई दी।
अपराध नियंत्रण में निभाई अहम भूमिका
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।
उन्होंने कहा - "दोनों अधिकारियों ने DCP के रूप में वांछित अपराधियों पर कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, जन शिकायतों का त्वरित समाधान और संवेदनशील मौकों पर पुलिस बल के कुशल प्रबंधन में शानदार नेतृत्व दिखाया। महिला एवं पीड़ितों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और आमजन से बेहतर संवाद उनकी कार्यशैली की पहचान रही।"
पुलिस लाइन के सौंदर्यीकरण और पुलिसकर्मियों के कार्यपरिवेश को बेहतर बनाने में भी दोनों अधिकारियों की पहल सराहनीय रही।
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि तबादला पुलिस सेवा की सामान्य प्रक्रिया है, उम्मीद है नई तैनाती पर भी वे इसी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
कौन-कौन रहा मौजूद?
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, DCP काशी जोन गौरव बंशवाल, DCP वरुणा जोन राजेश पाण्डेय, DCP गोमती जोन नीतू सहित कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।


