Jamui Encounter News: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार, CID जांच शुरू
जमुई कांड में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन। मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली। 5 गिरफ्तार, CID जांच शुरू। मड़वा पहाड़ी की घटना।
INDIA NEWS REPORT
Breaking News
Yash Raj -Jamui Encounter News: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार, CID जांच शुरू
जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम जब नंदन यादव और उसके साथी हरेराम यादव को पकड़ने पहुंची तो दोनों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें नंदन यादव घायल हो गया। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व जमुई एसपी विश्वजीत दयाल खुद कर रहे थे।
पुलिस ने घायल नंदन यादव को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथ मौजूद हरेराम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।
दरअसल, 19 सितंबर को मड़वा पहाड़ी पर घूमने गए दो नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ 7-8 युवकों ने बदसलूकी की थी। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो में लाल गमछा बांधे दिख रहा युवक ही नंदन यादव है, जो छात्रा को जबरन उठाने की कोशिश कर रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और हड़कंप मच गया। इसके बाद जमुई पुलिस ने BNSS और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच CID को सौंप दी है। CID की टीम जमुई में कैंप कर रही है।
वहीं, पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है। ADG कानून-व्यवस्था के.एस. अनुपम ने बताया कि 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR की गई है जिन्होंने वीडियो शेयर किया था। पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म को वीडियो हटाने के लिए टेक-डाउन नोटिस भेजा है।
इस घटना पर बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


