CJP नेता सौरभ-आशुतोष को 7 दिन बाद मिली जमानत, तिहाड़ से हुए रिहा, कोर्ट से किया ये बड़ा वादा
जंतर-मंतर केस में बड़ी राहत - CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से जमानत मिल गई। 50-50 हजार के बॉन्ड और लिखित वादे के बाद तिहाड़ से रिहाई।
Desk । जंतर-मंतर प्रोटेस्ट केस में जेल में बंद CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को आखिरकार जमानत मिल गई है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने बुधवार को दोनों की रिहाई का आदेश दिया।
SEM के तौर पर ACP ऋतु राज ने ये आदेश दिया, जबकि दिल्ली पुलिस ने 3 दिन की हिरासत और बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने पुलिस की मांग ठुकरा दी।
दोनों को 50-50 हजार रुपये के पर्सनल और श्योरिटी बॉन्ड पर रिहा किया गया है।
कोर्ट से क्या वादे किए?
1. जब तक जंतर-मंतर डीनोटिफाइड है, तब तक वहां कोई प्रोटेस्ट कॉल नहीं करेंगे।
2. शांति भंग नहीं करेंगे, कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।
3. उन्हें न्यायपालिका और SEM कोर्ट सहित सभी संस्थाओं पर पूरा भरोसा है।
4. कोई भी प्रोटेस्ट संविधान के दायरे में ही करेंगे।
कोर्ट ने कहा कि बॉन्ड और लिखित अंडरटेकिंग से ही शांति बनी रहेगी, इसलिए आगे जेल में रखने की जरूरत नहीं है।
दोनों 13 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद थे। पहले 5 दिन, फिर 2 दिन की हिरासत बढ़ाई गई थी। अब अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी और उस दिन फिर पेश होना होगा।
6c8c


