वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम स्थल को अवैध कब्जा बता जारी की थी नोटिस नोटिस का जवाब ना मिलने पर वीडीए चलायेगा बुलडोजर

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा कीनाराम स्थल के 12 बिस्वा जमीन को अवैध बताते हुये जारी किया था नोटिस नोटिस का जवाब ना मिलने पर वीडीए अपनी जमीन पर बुलडोजर चलाकर लेगा वापस: वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम स्थल को अवैध कब्जा बता जारी की थी नोटिस नोटिस का जवाब ना मिलने पर वीडीए चलायेगा बुलडोजर
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम स्थल को अवैध कब्जा बता जारी की थी नोटिस नोटिस का जवाब ना मिलने पर वीडीए चलायेगा बुलडोजर

जयचन्द

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम आश्रम को एक हफ्ते के अंदर जमीन खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष भी रखे।

वाराणसी विकास प्राधिकरण की 12 विस्वा जमीन यानी 17,600 वर्ग फीट जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बाबा कीनाराम आश्रम परिसर में कब्जा करने पर वीडीए ने नोटिस जारी कर दिया है। जमीन खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। कब्जे वाली जमीन खाली नहीं करने पर पुलिस के सहयोग से वीडीए कब्जा कर लेगा। बाबा कीनाराम आश्रम को एक सप्ताह में अपना पक्ष भी रखना को कहा गया है। नोटिस के जरिए प्राधिकरण के स्तर पर यह साफ किया गया है कि कार्रवाई एक पक्षीय नहीं की जा रही है। नोटिस जारी कर दूसरी पार्टी को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।

वीडीए ने बाबा कीनाराम आश्रम को 11 अक्टूबर को भेजे गए नोटिस में कहा है कि कि ग्राम भदैनी परगना देहात, तहसील सदर में आराजी नंबर 970 और 973 के अंश रकबा पर अतिक्रमण कर लिया गया है। यह जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण की है। नोटिस जारी किए जाने की तिथि के एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा हटा लिया जाए जाने का नोटिस जारी किया गया है। वीडीए की ओर से 11 अक्टूबर को नोटिस जारी की गई है, यानी 18 अक्टूबर तक जमीन को खाली करना पड़ेगा।

आगरा के बाद वाराणसी में धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल बड़े आश्रम के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम आश्रम को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपना पक्ष भी रखने को कहा था ताकि यह नहीं कहा जाए कि एक पक्षीय कार्रवाई की गई है. नोटिस में कहा गया है कि उक्त जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की है. नोटिस जारी होने के एक हफ्ते में अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलेगा।

किनाराम आश्रम को वीडीए की ओर से दी गई दूसरी नोटिस की मियाद 18 को पूरी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडीए सभी दस्तावेजों को खंगालने में जुटा है ताकि किसी प्रकार की अड़चन कार्रवाई के दौरान न आने पाए।

वीडीए की ओर से कीनाराम आश्रम को दिए गए तीन विकल्प का जवाब नहीं आया है। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि आश्रम को पूरा मौका दिया जा रहा है। इसके बाद हम अपनी जमीन पर कब्जा लैंगे। उनकी ओर से कहा गया था जो नोटिस चस्पा की गई है उस पर तारीख नहीं है। इस नाते उन्हें तारीख के साथ नोटिस दिया गया है।