स्वाति मालीवाल से मारपीट मामला: केजरीवाल के घर पहुंचने लगे AAP नेता, CM की पत्नी के साथ माता-पिता से होगी पूछताछ
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता के बयान दर्ज करेगी। अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में उनके माता-पिता से दिल्ली पुलिस की पूछताछ को लेकर चिंता जताई है।
आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ताजा मामले में दिल्ली पुलिस की टीम आज बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी।


