तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित बाइक दीवाल में टकराई दो किशोर की हुई दर्दनाक मौत एक गम्भीर रुप से घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती

1.

वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर-मोहनसराय मार्ग स्थित कनेरी गाँव के समीप बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक दीवाल में टकराई जिसमे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी वही एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना चितईपुर अंतर्गत चितईपुर निवासी बसंत 15 वर्ष,विनय 17 वर्ष व आलोक उर्फ धीरू 18 वर्ष बीती रात अपने मामा के घर हरहुआ से वापस अपने घर चितईपुर जा रहे थे कि मोहनसराय के समीप कनेरी गाँव के पास जैसे ही पहुँचे बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवाल में टकरा गयी टक्कर में सभी लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी मोहनसराय हरिकेश सिंह मौके पर पहुँचे और सभी घायलों को एम्बुलेंस के मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने बसंत व विनय को मृत घोषित कर दिया और गम्भीर रूप से घायल आलोक उर्फ धीरू की इलाज चल रही है।वही इस सम्बंध में चौकी प्रभारी मोहनसराय हरिकेश सिंह का कहना रहा कि सूचना मिलने पर मैं पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँच सभी को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया था जिसमे दो युवकों की मौत हो गयी है,मृतक के परिजन को सूचना दे दिया गया था परिजन ट्रामा सेंटर पहुँच गए थे आगे की विधिक कार्यवाही लंका पुलिस द्वारा की जायेगी।