Kanpur News: छेड़खानी का आरोप लगने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर दी जान, युवती ने सरेआम की थी मारपीट

Kanpur News: छेड़खानी का आरोप लगने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर दी जान, युवती ने सरेआम की थी मारपीट
छेड़खानी के आरोप से आहत वृद्ध ने पटरी पर गर्दन रखकर दी जान

गोविंद नगर के संजय नगर में छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवती ने 70 वर्षीय श्रीकांत पांडेय से मारपीट की। घटना से आहत होकर उन्होंने झांसी रेलवे लाइन पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

मूलरूप से कानपुर देहात के रतनियापुर निवासी श्रीकांत पांडेय पत्नी रमा पांडेय के साथ संजय नगर कच्ची बस्ती में रहते थे। उनके परिवार में चार शादीशुदा बेटियां और एक बेटा आनंद पांडेय है। उनका बेटा गांव में परिवार के साथ रहता है।

बेटी नीलम ने बताया कि सोमवार को इलाके की एक युवती ने पिता पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की। घटना से आहत होकर पिता ने घर के पास स्थित झांसी रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर हादसे की जानकारी परिजन को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।