विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:जयचन्द

वाराणसी: विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में हुआ । बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा ने की। सदस्य के रूप - में एमएलसी लाल बिहारी यादव, अन्नपूर्णा सिंह, सुरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। समिति ने बैठक की शुरूआत में चंदौली जिले के संबंध में समीक्षा की, जिसमें आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध शराब के परिवहन के संबंध में जानकारी ली, जिस पर जिलाधिकारी चंदौली द्वारा । बताया गया की विगत तीन माह में कुल 2331 छापे मारे गए, जिसमें कुल 1349 1 लीटर मात्रा में शराब जब्त किए गए तथा 122 अभियोग भी लगाये गये।

समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिन्हा ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान पर संतोष जाहिर करते हुए लगातार अभियान चलाने को कहा ताकि सरकार के राजस्व में वृद्धि हो सके। समिति ने चंदौली जिले के व्यापार कर के बारे में कर अधिकारी सेजानकारी लेते हुए धारा-32 के संबंध में जानकारी ली तथा पिछले एक वर्ष में कितने छापे मारे गए, व्यापार कर के विभिन्न कर में अलग-अलग कितना राजस्व अर्जित हुआ इसकी भी जानकारी समिति को उपलब्ध कराने को कहा। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान परिवहन अधिकारी चंदौली सेसमिति ने ओवरलोडिंग पर जानकारी मांगते हुए लगातार कार्रवाई करने को कहा राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी चंदौली द्वारा समिति को जानकारी दी गयी।