वाजपेयी और मोरारजी का जिक्र कर शरद पवार का अजित पर तंज, बोले- मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ
Maharashtra Election, ajeet pawar,
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी से बगावत के लिए भतीजे अजित पर आज जमकर निशाना साधा। उन्होंने अजित के उस सुझाव का मजाक उड़ाया, जिसमें शरद पवार से सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने को कहा गया था। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि वह काम करना जारी रखेंगे क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह काम करते रहें।
मोरारजी देसाई और वाजपेयी का किया जिक्र
शरद ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में भतीजे अजित की सभी बातों का बेबाकी से जवाब दिया। शरद ने कहा,
इसी के साथ पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि मैं न तो थका हूं और न ही रिटायर हुआ हूं। उन्होंने कहा अजित मुझे रिटायर होने के लिए कहने वाले कौन होते हैं? मैं अभी भी काम कर सकता हूं।
परिवार की बात परिवार में ही रहे...
शरद पवार से जब पूछा गया कि परिवार में उत्तराधिकार की लड़ाई में अजित को इसलिए दरकिनार कर दिया गया, क्योंकि वह उनके बेटे नहीं थे। पवार ने कहा, ''मैं इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मुझे पारिवारिक मुद्दों पर परिवार के बाहर चर्चा करना पसंद नहीं है।”
सुप्रिया को कभी मंत्री नहीं बनाया
पवार ने कहा कि अजित को मंत्री बनाया गया और उपमुख्यमंत्री भी बनाया गया लेकिन उनकी बेटी सुप्रिया सुले को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया, जबकि यह संभव था। उन्होंने कहा कि जब भी राकांपा को केंद्र में मंत्री पद मिला, वह दूसरों को दिया गया, लेकिन सांसद होने के बावजूद सुप्रिया को नहीं।
अजित और आठ अन्य राकांपा विधायकों के महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने के एक सप्ताह बाद, शरद पवार शनिवार को नासिक जिले के येवला में रैली करके अपने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत कर रहे हैं, जो कि मंत्री छगन भुजबल का निर्वाचन क्षेत्र है।


