श्रावण मास विशेष:शिव को समर्पित पुण्यदायी श्रावण के पावन पर्व पहले सोमवार पर डॉ0 बक्शी ने लगाया चिकित्सा शिविर की श्रद्धालुओं की सेवा
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को निःस्वार्थ सेवा भाव वाराणसी के गदौलिया चौराहे पर दिखा जहाँ डॉ0 आर0के0 बक्शी ने दर्शनार्थियों के लिए लगाया मेडिकल कैम्प :जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
श्री गुरु शरण सेवा ट्रस्ट और से डॉ आर के बक्शी के अध्यक्षता में वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण गधूलिया बरादेव मंदिर के पास निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें बाहर से आए शिव भक्त,एवं कांवरिया , दर्शनार्थी का दबाई, पैन रिलीफ स्प्रे और गुर स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था किया गया।
उक्त शिविर में उपाध्यक्ष रंजन कुमार चैटर्जी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार सिद्धार्थ, सचिव श्रीमती ऋतु वर्मा, सुश्री सुनीता, मजुमदार मृत्युंजय चक्रवर्ती , मनोज शर्मा, राजकुमार भारद्वाज व पत्रकार व समाजसेवी अनुराग पांडेय,जयचन्द ,राजेश गुप्ता उपस्थित थे।
मेडिकल कैम्प में श्री बलराम पाण्डेय जी का अतुलनीय सहयोग रहा।
जिन्होंने पूरे मन से श्रद्धालुओं की सेवा की । चिकित्सा शिविर सुबह 5 बजे से 12 बजे तक चला जिसमें 1000 लोगों को पेट दर्द सेर दर्द, बुखार एवं पैर दर्द दबाई, के साथ पैन रिलीफ स्प्रे लगाया गया।
श्री गुरु शरण सेवा ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य ही है -
"सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः"
डॉ0 आर0 के बक्शी हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डन व शहर के जाने माने समाजसेवी।


