वाराणसी: संसद परिसर में भगवा वस्त्र विवाद, 3 सांसदों के खिलाफ संतों की शिकायत पर केस दर्ज

वाराणसी। संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन को लेकर वाराणसी के संत समाज ने कोतवाली थाने में शिकायत दी। इसके बाद सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR के बाद अवधेश प्रसाद ने इसे "दान और चढ़ावे की चोरी" करार देते हुए बीजेपी-आरएस पर निशाना साधा।

वाराणसी: संसद परिसर में भगवा वस्त्र विवाद, 3 सांसदों के खिलाफ संतों की शिकायत पर केस दर्ज

INDIA NEWS REPORT

कुलदीप बरनवाल

वाराणसी। संसद परिसर में हुए एक प्रदर्शन ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। वाराणसी के संतों ने सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद में भगवा वस्त्र धारण करके किए गए प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र सौंपा। संतों के आक्रोश के बाद पुलिस ने पप्पू यादव के साथ राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत में कहा गया है कि शनिवार, 1 अगस्त को संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर किया गया प्रदर्शन संत समाज और सनातन धर्म का अपमान है।

क्या बोले अवधेश प्रसाद?- FIR दर्ज होने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "दान और चढ़ावे की चोरी में देशभर के करोड़ों लोग शामिल हैं, जिनकी भगवान श्री राम में आस्था है। यह एक अलग तरह की डकैती है। यह देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ डकैती है।"

अवधेश ने आरोप लगाया कि "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को उजागर किया। सरकार चाहे जितना भी उन्हें बचाने की कोशिश करे, वे बच नहीं पाएंगे। वास्तव में धर्म के विरुद्ध अपराध हुआ है, और इसके दोषी बीजेपी या आरएसएस के लोग हैं।" उन्होंने आगे कहा, "भले ही बीजेपी उनको माफ कर दे, लेकिन भगवान माफ नहीं करेंगे।"

संत समाज का आक्रोश- पातालपुरी पीठ के पीठाधीश्वर बाबा बालक दास ने कहा कि पप्पू यादव ने राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के साथ मिलकर सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो "सनातन धर्म के साधु-संत सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।"

पुलिस का बयान - वाराणसी के डीसीपी काशी क्षेत्र गौरव वंशवाल ने बताया कि संतों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संतों ने एक वीडियो के हवाले से आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने संतों की वेशभूषा धारण कर उनका अपमान किया