Jantar Mantar पर बैन के बाद भी CJP का Flash Protest - Saurav Das, Ashutosh Ranka Detained
Delhi में आज हंगामा - Jantar Mantar Ban के बाद भी CJP ने Tiranga लेकर Protest किया। Police ने Saurav Das, Ashutosh Ranka, Ajinkya Shinde को Detain किया। Abhijeet Deepke का बयान।
नई दिल्ली। जंतर-मंतर को धरना स्थल की सूची से हटाने के फैसले के एक दिन बाद ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर फ्लैश प्रोटेस्ट कर दिल्ली पुलिस को चुनौती दे दी।
जानकारी के मुताबिक CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास, नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे अपने कुछ समर्थकों के साथ तिरंगा लेकर जंतर-मंतर की बैरिकेडिंग और लोहे के गेट को कूदकर अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी पास के खाने-पीने के स्टॉल वाले रास्ते से चुपके से अंदर आए थे। पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर अब अधिकृत धरना स्थल नहीं है, इसलिए वहां प्रदर्शन करना गैरकानूनी है।
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने X पर इस प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "तिरंगे के साथ कॉकरोच जंतर-मंतर में घुस गए। @AshutoshRanka, @SauravDassss, @AjinkyaCJP को डिटेन किया गया। You cannot denotify the resistance, @narendramodi।"
वहीं एक और वीडियो में CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा, "हम अपने वादे पर टिके हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करेंगे। आज 10 लोग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसों 10 हजार आएंगे। हम आपके तानाशाही आदेशों के आगे नहीं झुकेंगे।"
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को जंतर-मंतर को धरना स्थल की लिस्ट से डीनोटिफाई कर दिया था और नई तीन जगहें - रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और ईस्ट दिल्ली के CBD ग्राउंड को नया प्रोटेस्ट साइट घोषित किया है। CJP CEC ज्ञानेश कुमार पर SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके अलावा विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग थानों में 2 FIR भी दर्ज की गई हैं।


