वाराणसी में दुस्साहसिक घटना: चाकू के दम पर मां व ढाई साल की बच्ची को बनाया बंधक,पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस ने दिखाई अपनी कार्यकुशलता एसीपी कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी व क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील सिंह ने ढाई साल की बच्ची और उसकी माँ को सकुशल योजनाबद्ध तरीके से बदमाशो के चंगुल से छुड़ाया

वाराणसी में दुस्साहसिक घटना: चाकू के दम पर मां व ढाई साल की बच्ची को बनाया बंधक,पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
बदमाशो के चंगुल से बच्ची और माँ को सकुशल बचाया गया
वाराणसी में दुस्साहसिक घटना: चाकू के दम पर मां व ढाई साल की बच्ची को बनाया बंधक,पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
वाराणसी में दुस्साहसिक घटना: चाकू के दम पर मां व ढाई साल की बच्ची को बनाया बंधक,पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

वाराणसी:जयचन्द वाराणसी

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां दिनदहाड़े दो बदमाशों ने घर के बरामदे में खेल रही ढाई साल की बच्ची को किडनैप कर बच्ची समेत मां को बंधक बना लिया।जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस व बच्ची के पिता को इसकी सूचना दी।सूचना पर कमिश्नरेट के आला अधिकारीयों में हडकंप मच गया।सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने पूरे मकान को घेर लिया।घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के वीडीए कॉलोनी की है।जहां बदमाशों ने बच्ची और उसकी मां को घर में बंधक बनाते हुए 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को घेर लिया।पिता की बदमाशों से बात कराई।बदमाशों ने दोनों को छो़ड़ने के लिए 10 लाख की फिरौती मांगी।

पुलिस ने बदमाशों को झांसे में लेकर दरवाजा खुलवाया और पकड़ लिया।मां और बेटी सुरक्षित हैं।गिरफ्तार आरोपी ने बताई पूरी कहानी क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के निर्देश के क्रम में घर में घुसकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को सकुशल उनेक चंगुल से छुड़ा लिया है।बदमाशों को शिवपुर थाने ले जाया गया है।

जहां पुलिस के आला अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुर के चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी में भैया लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे निर्माण निगम में सरकारी इंजीनियर हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर में उनकी ढाई साल की बच्ची घर के बरामदे में खेल रही थी।तभी दो युवक वहां पर गमछा लपेटे हुए पैदल चलकर आए।वे बच्ची को उठाकर भागने लगे।बच्ची को ले जाते लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।जिसके बाद दोनों बदमाश पकड़े जाने के डर से बच्ची को लेकर घर में लेकर घुस गये।उस समय घर में सिर्फ इंजीनियर की पत्नी ही थी।बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें बच्चे के साथ बंधक बना लिया।उसके बाद रिहा करने के लिए दस लाख रुपए की मांग करने लगे।

लोगों ने फौरन इसकी सूचना बच्चे के पिता और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही शिवपुरी समेत कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई।करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे और उसकी मां को रिहा कराया।घटना की सूचना मिलने ही वहां पर एसीपी कैंट अतुल अनजान पहुंचे थे।उन्होंने भैया लाल का रिश्तेदार बनकर बदमाशों से बात की।बदमाशों से कहा कि वे रुपए देने के लिए तैयार हैं।इतने देर में पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया।एसीपी ने बदमाशों से कहा कि रुपए का इंतजाम हो गया है।वे मां और बच्ची को छोड़ दें और रकम ले जाए।बदमाशों ने जैसा ही घर का दरवाजा खोला।पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।