लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग, आठ लोगों की मौत; आग लगने का कारण आया सामने

मदुरै स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई है। कोच में लगी आग काफी भीषण बताई जा रही है जिसे बुझाने में अग्निशमन कर्मी जुटे हुए हैं। दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यहां यार्ड में एक यात्री कोच में खड़ी ट्रेन में आग लगी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (प्रतीकात्मक फोटो) By Agency

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग, आठ लोगों की मौत; आग लगने का कारण आया सामने
Madurai Train Fire: मदुरै स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग। (प्रतीकात्मक फोटो)

तमिलनाडु में एक ट्रेन दुर्घटना सामने आई है। यहां मदुरै स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई है। कोच में लगी आग काफी भीषण बताई जा रही है, जिसे बुझाने में अग्निशमन कर्मी जुटे हुए हैं। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

आग लगने का ये है कारण

दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन में आग लगने का खुलासा किया है। रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई। रेलवे ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर की "अवैध रूप से तस्करी" कर रहे थे और इससे आग लग गई। 

खबर अपडेट की जा रही है..