वाराणसी। मंडुवाडीह थाने के क्राइम उप निरीक्षक शुभेंन्दु दीक्षित ने तेलगाना से आये दर्शनार्थियों का खोया लैपटॉप व मोबाइल वापस दिलाया

वाराणसी। मंडुवाडीह थाने के क्राइम उप निरीक्षक शुभेंन्दु दीक्षित ने तेलगाना से आये दर्शनार्थियों का खोया लैपटॉप व मोबाइल वापस दिलाया
दर्शनार्थी का लैपटॉप व मोबाइल ढूंढकर वापस करते शुभे दीक्षित

-अनुराग पाण्डेय

वाराणसी। थाना मंडुआडीह क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक व क्राइम प्रभारी शुभेंदु दीक्षित ,उप निरीक्षक पंकज पांडेय अच्छे कार्यों के लिए जनता के बीच में सराहना के पात्र हैं ऐसे ख़ाकीधारियो पर जनता का विश्वास बना रहता है अभी तक इन्होंने ऐसे कई लोगों का समान खोया हुआ वापस दिलाया है ये हमेशा यह अपने अच्छे कार्यों के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं।

कभी ऑटो में छुटे व्यक्ति का समान खोज कर वापस दिलाना तो कभी किसी का खोया मोबाइल दिलाना पूरी मेहनत ,लगन और ईमानदारी से ये अपने काम को करते है।

कल तेलगाना से आए हुए दर्शनार्थियों का मोबाइल व लैपटॉप खो गया था। तहरीर पड़ी। तुरंत ही एक्शन मोड प्लानिंग के तहत 15 से 20 मिनट के अंदर दर्शनार्थियों का मोबाइल व लैपटॉप बरामद कर दर्शनार्थी के सपुर्द किया।

तेलंगाना से आया हुआ दर्शनार्थियों को मोबाइल लैपटॉप पाकर कहां थैंक्स कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस।