जेसीपी ने सुनी रोहनियां थाने में फरियादियों की फरियाद छः शिकायती पत्रों में से एक का हुआ त्वरित निस्तारण

किसी हालत में कोई भी फरियादी थाने से निराश होकर नही जाना चाहिए.. डॉ के एजिलरसन - जयचन्द की रिपोर्ट

जेसीपी ने सुनी रोहनियां थाने में फरियादियों की फरियाद छः शिकायती पत्रों में से एक का हुआ त्वरित निस्तारण
जेसीपी ने सुनी रोहनियां थाने में फरियादियों की फरियाद छः शिकायती पत्रों में से एक का हुआ त्वरित निस्तारण

जयचन्द

 वाराणसी/-पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के रोहनिया थाना पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ एजिलरसन रोहनिया पहुंचे। कुल छः शिकायती पत्र पड़े जिसमें से एक शिकायती पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया। तीन शिकायती पत्र राजस्व सम्बंधित और दो पुलिस से सम्बंधित रहें। डॉ एजिलरसन ने कहां की किसी हालत में कोई भी फरियादी थाने से निराश होकर नही जाना चाहिए। रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय दरोगा व लेखपाल को बोलिए अपने-अपने क्षेत्र के शिकायती पत्र को लेकर उसका निस्तारण करे और पेंडिग पड़े विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण करें।इस दौरान रोहनिया एस एचओ पंकज कुमार अम्बिष्ट, मोहनसराय चौकी प्रभारी हरिकेश,भदवर चौकी प्रभारी अजय दुबे,अवनीश,अक्षय यादव आदि पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।