दुर्व्यवहार मामले में 1 नवंबर को निर्वस्त्र प्रदर्शन करेगी आजाद अधिकार सेना
शिव विशाल की खास रिपोर्ट
आजाद अधिकार सेना वाराणसी के कार्यकर्ता सुनील तिवारी 14 अक्टूबर 2023 को इंस्पेक्टर लंका द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 1 नवंबर (बुधवार) को थाना लंका के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन करेंगे।
उस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर सहित तमाम साथी भी उनके समर्थन में मौके पर उपस्थित रहेंगे।
सुनील तिवारी के अनुसार वे एक सिविल प्रकरण में थाने गए थे, जहां इंस्पेक्टर के गलत निर्णय का विरोध करने पर इंस्पेक्टर द्वारा उनके प्रति अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें बेइज्जत करते हुए थाने से निकाल दिया गया।
इस संबंध में अमिताभ ठाकुर ने 14 अक्टूबर को ही शिकायत भेजी गई थी किंतु अब तक इस प्रकरण में कोई पूछताछ तक नहीं हुई है। अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर वाराणसी पुलिस कमिश्नर वाराणसी को इसकी जानकारी दी है.। ट्वीट के माध्यम से अमिताभ ठाकुर ने यूपी पुलिस, डीजीपी यूपी,उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया है कि - इंस्पेक्टर लंका द्वारा 14/10 को @azadadhikarsena के सुनील तिवारी 9415274283 के साथ दुर्व्यवहार मामले में बार-बार शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं, अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर वे 1 नवंबर को थाना लंका के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन करेंगे। https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1718223435942473817?t=7SRoiPsddM2JBWBlGyhxJQ&s=19


