30कर्मचारियों के एरियर का भुगतान हेतु अधिशासी अभियंता ,विधुत परीक्षण खण्ड-चितईपुर के अधिशासी अभियंता ने उपमुख्यलेखाधिकारी को लिखा पत्र वही अधिशासी अभियंता इमिलिया घाट अभी तक निष्क्रिय
वाराणसी:- विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 और अखबारों में प्रकाशित खबर का असर , 30कर्मचारियों के एरियर का भुगतान हेतु अधिशासी अभियंता ,विधुत परीक्षण खण्ड-चितईपुर के अधिशासी अभियंता ने उपमुख्यलेखाधिकारी को लिखा पत्र वही अधिशासी अभियंता इमिलिया घाट अभी तक निष्क्रिय:जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द/INDIA NEWS REPORT
वाराणसी:- विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 और अखबारों में प्रकाशित खबर का असर , 30कर्मचारियों के एरियर का भुगतान हेतु अधिशासी अभियंता ,विधुत परीक्षण खण्ड-चितईपुर के अधिशासी अभियंता ने उपमुख्यलेखाधिकारी को लिखा पत्र वही अधिशासी अभियंता इमिलिया घाट अभी तक निष्क्रिय।
विधुत मज़दूर पंचायत कि40कर्मचारियों के सी0पी0एफ0 घोटाले की आवाज उठाने की पहल और अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित खबरो का एक बड़ा असर हुआ और विधुत परीक्षण खंड -चितईपुर के 30कर्मचारियों के एरियर का भुगतान हेतु पूरी डिटेल के साथ अधिशासी अभियंता ने उपमुख्यलेखाधिकारी वाराणसी को लिखा पत्र किन्तु अभी पैसे उन कर्मचारियों के खाते में नही गया साथ ही 10कर्मचारियों का जो नगरीय विधुत वितरण खण्ड-पंचम इमिलिया घाट वाराणसी के है उनके सी0पी0एफ0 खातों अभी तक न ही एरियर के ब्याजो का संबधित वर्ष में पोस्टिंग हुई और न ही दिसम्बर2024 के वेतन से हुई 10% कर्मचारी अंशदान और विभाग के 10% नियोक्ता अंशदान कुल मिलाकर मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 20% पैसा अभी तक उनके खाते में नही भेज गया।
विधुत मज़दूर पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस प्रकार के निरनकुसता कर्मचारियों के प्रति दिखाने और कर्मचारियों के लगातार हो रहे शोषण के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की और अब इस मुद्दे को लेकर अगले सप्ताह प्रबन्ध निदेशक महोदय से मिलकर उनको सारी जानकारी प्रतिनिधि मंडल देगा।


