अवैध तरीके से शराब बेचने वाले सेल्समैन को राजातालाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
धीरज पाण्डेय मिर्जामुराद वाराणसी
वाराणसी/-आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से लगातार मादक पदार्थ, अवैध शराब,अवैध असलहे एवं नकदी आदि के सम्बंध में संचलन के तहत सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।नवागत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को राजातालाब पुलिस व आबकारी टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोइलीपुर स्थित शराब की दुकान के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले आरोपी जितेन्द्र कुमार यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट कादिराबाद थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को दविश देकर पकड़ लिया गया गया और कब्जे से दस शीशी विन्डीज लाइम ब्रान्ड प्रत्येक की धारिता दो सौ एमएल व नौ पेटी तेजस ब्रांड प्रत्येक पेटी में 45 सीसी,प्रत्येक सीसी की धारिता दो सौ एमएलए कुल 415 सीसी (83 बल्क लीटर) शराब व बिक्री के 490 रुपये बरामद किया गया।पकड़े गये आरोपी से पुलिस ने पूछताछ किया गया तो बताया कि वह कोइलीपुल देशी शराब की दुकान का सेल्समैन है।लालच में ठेके से शराब निकाल कर बाहर बेच रहा था।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के बाबत थाना राजातालाब पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक साकेत पटेल,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,कांस्टेबल शीतला प्रसाद,आबकारी निरीक्षक अमित राज क्षेत्र-तृतीय वाराणसी,आरक्षी नजमुल हुदा सिद्दीकी क्षेत्र-तृतीय वाराणसी शामिल रहे।


