योग महाकुंभ में सम्मानित होंगी प्रयागराज की योगाचार्य एकता श्रीवास्तव
2024 में राष्ट्रीय योग वीर से सम्मानित हो चुकी है एकता श्रीवास्तव
प्रयागराज
शिव विशाल
विशेष संवाददाता
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा योग महाकुंभ 2024 का आयोजन 14 जून को अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज की योगाचार्य एकता श्रीवास्तव को पतंजलि योग रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
एकता श्रीवास्तव 2009 में पोस्ट ग्रेजुएट के साथ ही नेचरोपैथी, एक्यूप्रेशर, थेरेपी ऑफ योग विज्ञान के साथ विगत 18 वर्षों से जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करती चली आ रही है। बतौर आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में योगाचार्य की सेवाएं छात्रों और अध्यापकों में निरंतर जारी है।
एकता श्रीवास्तव को 2024 में ही राष्ट्रीय योग वीर सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमो से योग कथाओं द्वारा सभी को निरंतर योग से जोड़ने का कार्य जारी है।
आगामी 14 जून को श्री राम ऑडिटोरियम अयोध्या में होने वाले योग महाकुंभ में मुख्य रूप से बाली इंडोनेशिया से पद्मश्री अगुम इंद्र उदवन, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वेदमूर्ति पवन दत्त महाराज जी के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इनके द्वारा ही देश भर के योग शिक्षकों और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी को सम्मानित किया जाएगा।


