क्या है NTBC जिसकी बिल्डिंग में लगी आग ,कौन है इसका मालिक?
कुवैत की एक बिल्डिंग में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से कई भारतीय हैं. आग के कारण कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. जिस बिल्डिंग में यह आग लगी है वह एनबीटीसी ग्रुप की थी :शिव विशाल की खास रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
-शिव विशाल विशेष संवाददाता
नई दिल्ली. कुवैत की एक बिल्डिंग में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से कई भारतीय हैं. आग के कारण कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. जिस बिल्डिंग में यह आग लगी है वह एनबीटीसी ग्रुप की थी।
इसका मालिक केरल का एक बिजनेसमैन है जिसका नाम केजी अब्राहम है. एनबीटीसी ग्रुप की वेबसाइट फिलहाल खुल नहीं हो रही है. इसके लिंक्डिन पेज पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह कंपनी ऑयल, गैस व कंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्रों में काम करती है।
इसके अलावा एनबीटीसी के पास सुपरमार्केट भी है. इस सुपरमार्केट में काम करने वाले लोग भी इस बिल्डिंग में मौजूद थे. एनबीटीसी की स्थापना 1977 में हुई थी. लिंक्डिन के मुताबिक, यह एक कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी है. यह कंपनी, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, टेक्निकल सर्विस, हेवी इक्विपमेंट लीजिंग, लॉजिस्टिक्स, होटल्स और रिटेलिंग के बिजनेस में काम करती है. कंपनी के पास करीब 14000 लोग हैं।
कौन है केजी अब्राहम?
सेंट्रल चेंबर्स की वेबसाइट पर केजी अब्राहम का प्रोफाइल दिया गया है. इसके अनुसार, केजी अब्राहम एनबीटीसी ग्रुप के पार्टनर और एमडी है. वेबसाइट के मुताबिक, यह कुवैत में सबसे बड़ा कंस्ट्रक्शन ग्रुप है. केरल में स्थित 5 स्टार होटल क्राउन प्लाजा के चेयरमैन भी केजी अब्राहम ही हैं। केजी अब्राहम ने केजीए ग्रुप की स्थापना की है जो कुवैत आधारित कंपनी है
क्या है घटना?
कुवैत की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इस बिल्डिंग में कुल 195 लोग रह रहे थे. अधिकांश लोग भारतीय मूल के थे जो ब्लू कॉलर जॉब करते थे. कई कर्मचारी एनबीटीसी के भी थे जिसकी यह बिल्डिंग थी. कुवैत के डिप्टी पीएम यूसुफ अल सबाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए।


