नालंदा में बोरवेल में गिरे शुभम को 7 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला, खेलते हुए गिर गया था मासूम

नालंदा में बोरवेल में गिरे शुभम को 7 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला, खेलते हुए गिर गया था मासूम
Bihar News: 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, खेलने के दौरान हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

बिहार के नालंदा जिले में थाना इलाके के कुल गांव में 4 साल का शुभम सात घंटे से अधिक समय के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था।

इससे पहले जानकारी मिली थी कि डोमन मांझी का पुत्र शुभम कुमार रविवार सुबह 9 बजे खेलने के दौरान बोरवेल में गिर गया था। उसके साथ खेल रहे बच्चे ने घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी, तब जाकर परिजन को इसकी जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि बोरवेल करीब 150 फीट गहरा है, लेकिन बच्चा करीब 25 फीट पर फंसा है। करीब पांच घंटे बाद दोपहर 1:20 में पटना से NDRF की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। एनडीआरएफ टीम में शामिल असिस्टेंट कमांडेंट जे पी प्रसाद को बोरवेल में उतारने की कोशिश की गई, लेकिन रेस्क्यू का यह तरीका सफल नहीं हो पाया।

असिस्टेंट कमांडेंट जे पी प्रसाद को बोरवेल में उतारने की तैयारी

डीएम शशांक खुद घटनास्थल पर पहुंचे

जिला प्रशासन की टीम सीसीटीवी कैमरे से बच्चे पर लगातार निगरानी रख रही है। मौके पर डीएम शशांक शुभंकर खुद रेस्क्यू कार्य का जायजा लेने पहुंचे हैं। एनडीआरएफ की टीम के आ जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन को गति मिल गई है।

मौके पर पहुंचे डीएम शशांक शुभंकर

दूध-पानी देने की कोशिश भी नहीं हो सकी सफल

बच्चे का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अभी तक वह सुरक्षित दिख रहा है। बच्चे को दूध और पानी भेजा गया, लेकिन वह ले नहीं पाया। उसके रोने की आवाज भी सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से बोरवेल के नीचे सीसीटीवी कैमरा डाला गया था। तीन-चार पोकलेन की मदद से बगल में गड्ढा किया जा रहा है। 

बोरवेल में गिरने से अबतक का अपडेट

  • सुबह 9 बजे: खेलने के दौरान बोरवेल में गिरा 4 साल का शुभम
  • सुबह 9:30 बजे : मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस
  • सुबह 10 बजे: सीओ और जिला आपदा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
  • दोपहर 12 बजे: मौके पर पहुंचे सांसद कौशलेंद्र कुमार
  • दोपहर 12:30 बजे: डीएसपी दलबल के साथ पहुंचे
  • दोपहर 1 बजे: अभी तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची
  • दोपहर 1:20 बजे: पटना से रेस्क्यू के लिए पांच घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम
  • दोपहर 2 बजे: असिस्टेंट कमांडेंट जे पी प्रसाद को अंदर भेजने की कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिली
  • शाम 4 बजे: डीएम शशांक शुभंकर मौके पर पहुंचे 

बोरवेल के बगल में की जा रही खुदाई

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि शुभम कुमार को बोरवेल से निकालने के लिए बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। दो-तीन जेसीबी की मदद से बगल में खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार पहुंचे हैं। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। 

पाइप से बच्चे को दिया जा रहा ऑक्सीजन

घटनास्थल पर जिला आपदा शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि कैम्प कर अपनी देख-रेख में बचाव कार्य करा रहे हैं। मेडिकल टीम भी ऑक्सीजन सुविधा के साथ स्थल पर मौजूद है। बोरवेल में बच्चे को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन दिया जा रहा है। 

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़

लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा

नगर पंचायत नालंदा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नलिन मौर्य ने बताया कि यहां के किसान ने बोरिंग के लिए यह बोरवेल बनाया था। हालांकि, यहां बोरिंग नहीं लग पाया तो वे दूसरे जगह बोरिंग लगाने में जुट गए। इसके बाद इस बोरबेल को बंद नहीं किया गया, जिसके कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है।

इधर, बच्चे के परिवार में चीख-पुकार मची है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कई वरीय पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।